Class 10 History
Chapter 8
प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर के रूप में चार विकल्प दिये गये हैं। जो आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगे उनमें सही का चिह्न लगायें।
प्रश्न 1.महात्मा गाँधी ने किस पत्र का संपादन किया?
(क) कॉमनसेंस
(ख) यंग इंडिया
(ग) बंगाली
(घ) बिहारी
उत्तर-(ख) यंग इंडिया
प्रश्न 2.किस पत्र ने रातों-रात वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अपनी भाषा बदल दी ?
(क) हरिजन
(ख) भारत मित्र
(ग) अमृतबाजर पत्रिका
(घ) हिन्दुस्तान रिव्यू
उत्तर-(ग) अमृतबाजर पत्रिका
प्रश्न 3. 13वीं सदी में किसने ब्लॉक प्रिंटिंग के नमूने यूरोप में पहुँचाए ?
(क) मार्कोपोलो
(ख) निकितिन
(ग) इत्सिंग
(घ) मेगास्थनीज
उत्तर-(क) मार्कोपोलो
प्रश्न 4.गुटेनबर्ग का जन्म किस देश में हुआ था?
(क) अमेरिका
(ख) जर्मनी
(ग) जापान
(घ) इंगलैंड
उत्तर-(ख) जर्मनी
प्रश्न 5.गुटेनबर्ग ने सर्वप्रथम किस पुस्तक की छपाई की ?
(क) कुरान
(ख) गीता
(ग) हदीस
(घ) बाइबिल
उत्तर-(घ) बाइबिल
प्रश्न 6.इंगलैंड में मुद्रणकला को पहुँचाने वाला कौन था ?
(क) हैमिल्टन
(ख) कैक्सटन
(ग) एडिसन
(घ) स्मिथ
उत्तर(ख) कैक्सटन
प्रश्न 7.किसने कहा “मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम् देन , सबसे बड़ा तोहफा है”?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) मार्टिन लूथर
(ग) मुहम्मद पैगम्बर
(घ) ईसा मसीह
उत्तर-(ख) मार्टिन लूथर
प्रश्न 8.रूसो कहाँ का दार्शनिक था? ।
(क) फ्रांस
(ख) रूस
(ग) अमेरिका
(घ) इंगलैंड
उत्तर-(क) फ्रांस
प्रश्न 9.विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण की शुरूआत कहाँ हई?
(क) भारत
(ख) जापान
(ग) चीन
(घ) अमेरिका
उत्तर-(ग) चीन
प्रश्न 10.किस देश की सिविल सेवा परीक्षा ने मुद्रित पुस्तकों (सामग्रियों) की माँग बढ़ाई?
(क) मिस्र
(ख) भारत
(ग) चीन
(घ) जापान
उत्तर-(ग) चीन
निम्नलिखित में रिक्त स्थानों को भरें:
प्रश्न 1. 1904-05 के रूस-जापान युद्ध में रूस की पराजय हुई।
प्रश्न 2.फिरोजशाह मेहता ने बाम्बे कॉनिकल का संपादन किया।
प्रश्न 3.वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट 1878 ईस्वी में पास किया गया।
प्रश्न 4.भारतीय समाचार पत्रों के मुक्तिदाता के रूप में चार्ल्स मेटकॉफ को विभूषित किया गया।
प्रश्न 5.अल-हिलाल का सम्पादन मौलाना आजाद ने किया।
सुमेलित करें:
समूह ‘क’ समूह ‘ख’
(1) जे. वे. हिक्की (क) संवाद कौमुदी
(2) राजाराम मोहन राय (ख) बंगाली
(3) बाल गंगाधर तिलक (ग) बंगाल गजट
(4) केशवचन्द्र सेन (घ) मराठा
(5) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी (ङ) सुलभ समाचार
उत्तर-
(1) (ग),
(2) (क),
(3) (घ),
(4) (ङ),
(5) (ख)।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (20 शब्दों में उत्तर दें)
प्रश्न 1. निम्नांकित के बारे में 20 शब्दों में लिखो:
(क) छापाखाना, (ख) गुटेनवर्ग, (ग) बाइबिल, (घ) रेशम मार्ग, (क) मराठा, (च) यंग इण्डिया, (छ) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, (ज) सर सैयद अहमद, (झ) प्रोटेस्टेन्टवाद, (ब) मार्टिन लूथर ।
उत्तर-
(क) छापाखाना-वह स्थान जहाँ मुद्रण यंत्र के उपयोग से छपाई कार्य किया जाता है, "छापाखाना" कहलाता है।
(ख) गटेनबर्ग- जर्मनी के मेन्जनगर के कृषक-जमींदार व्यापारी परिवार में जन्मा व्यक्ति जिसने मुद्रण कला के ऐतिहासिक शोध को संघटित एवं एकत्रित किया।
(ग) बाइबिल- इसाइयों का पवित्र धर्म ग्रंथ जिसमें ईसा मसीह के बारे में वर्णन मिलता है।
(घ) रेशम मार्ग- समरकन्द-पर्शिया-सिरिया मार्ग को ही रेशम मार्ग कहा जाता है यह व्यापारिक मार्ग है।
(ङ) मराठा- बाल गंगाधर तिलक के संपादन में 1881 में बंबई से अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित समाचारपत्र।
(च) यंग इंडिया- महात्मा गाँधी द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका जो राष्ट्रवादी विचारों से ओत-प्रोत था।
(छ) वर्नाक्यलर प्रेस एक्ट- 1878 में लार्ड लिटन द्वारा लाया गया प्रेस एक्ट जो भारतीय भाषाओं में छपने वाले समाचारपत्रों एवं पत्रिकाओं को प्रतिबंधित किया।
(ज) सर सैय्यद अहमद- अलीगढ़ जर्नल नामक पत्र के सम्पादक जिसने राष्ट्रवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
(झ) प्रोटेस्टेन्टवाद- मार्टिन लूथर द्वारा पोप के आधिपत्य का विरोध करने के लिए अपनाया गया मार्ग "प्रोटेस्टेंटवाद" कहलाता है।
(ञ) मार्टिन लूथर- एक धर्म सुधारक जिसने रोमन कैथोलिक चर्च की कुरीतियों की आलोचना करते हुए अपनी 95वें स्थापनाएँ लिखीं।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (60 शब्दों में उत्तर दें)
प्रश्न 1.गेटेनबर्ग ने मुद्रण यंत्र का विकास कैसे किया.?
उत्तर-गेटेनबर्ग ने अपने ज्ञान एवं अनुभव से टुकड़ों में बिखरी मुद्रण कला के एतिहासिक शोध को संघटित एवं एकत्रित किया। टाइपों के लिए पंच, मैट्रिक्स, मोल्ड आदि बनाने पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यारम्भ किया। उसने हैण्डप्रेस में लकड़ी के चौखट में दो समतल भाग प्लेट एवं बेड-एक के नीचे दूसरा समानान्तर रूप से रखा। कम्पोज किया हुआ टाइप मैटर बेड पर कस दिया एवं उसपर स्याही लगाकर एवं कागज रखकर पलेट्स द्वारा दबाकर मुद्रणकार्य को विकसित किया।
प्रश्न 2.छापाखाना यूरोप में कैसे पहँचा?
उत्तर-पुनर्जागरण एवं व्यापारिक केन्द्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना लेने के बाद 1475 में सर विलियम कैक्स्टन मुद्रणकला को इंगलैंड में लाए तथा वेस्ट मिन्सटर कस्बे में उनका प्रथम प्रेस स्थापित किया इस प्रकार छापाखाना यूरोप पहुंचा।
प्रश्न 3.इन्क्वीजीशन से आप क्या समझते हैं। इसकी जरूरत क्यों पड़ी?
उत्तर-ईश्वर एवं सृष्टि के बारे में रोमन कैथोलिक चर्च की मान्यताओं के विपरीत विचार आने से कैथोलिक चर्च क्रुद्ध हो गया और तथाकथित धर्मविरोधी विचारों को दबाने के लिए शुरू किया गया आन्दोलन 'इन्क्वीजीशन' कहलाता है। इसकी सहायता से विरोधी विचारधारा के प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाया गया।
प्रश्न 4.पाण्डुलिपि क्या है ? इसकी क्या उपयोगिता है?
उत्तर-मुद्रण कला के आविष्कार के पूर्व हाथ द्वारा विभिन्न प्रकार के चित्रों का उपयोग कर की गयी लिखाई को 'पाण्डुलिपि' कहा जाता है। पुरानी बातों के संबंध में ज्ञानार्जन करने के लिए इसका उपयोग किया जाता था।
प्रश्न 5.लार्ड लिटन ने राष्ट्रीय आन्दोलन को गतिमान बनाया। कैसे?
उत्तर-लार्ड लिटन ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट द्वारा भारतीय समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे जनमानस उद्वेलित हो गया और इससे राष्ट्रीय आन्दोलन को बल मिला।
Please Subscribe our Youtube channel Gyan Ganga Hindi
Thanks for watching.
Keep support 🙏🙏
Comments
Post a Comment